बड़ा सड़क हादसा: दो बसों और एक ‘पिकअप वैन’ की हुई टक्कर…मची चीख-पुकार, 20 से अधिक लोग घायल
October 21, 2024
भुवनेश्वर : ओडिशा के गजपति जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां रविवार देर रात दो बजे दो बसों और एक ‘पिकअप वैन’ की टक्कर से एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक जिसमे 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मोहना थाना अंतर्गत रामगढ़ घाट रोड पर एक सरकारी बस खराब हो गई थी और इसके यात्री पुरी से मलकानगिरी तक अपनी यात्रा जारी रखने के लिए दूसरी बस का इंतजार कर रहे थे। सरकारी बस के चालक एस. के. राजू ने बताया कि उस समय तेज गति से आ रही एक निजी बस ने सड़क के किनारे खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दी और पलटकर सड़क एक पिकअप वैन से टकरा गई। यह पिकअप वैन भी सड़क पर खड़ी थी।
पुलिस ने बताया कि घटना में, निजी बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों को पहले मोहना अस्पताल ले जाया गया और बाद में छह यात्रियों की हालत बिगड़ने पर उन्हें बरहामपुर के महाराजा कृष्ण चंद्र गजपति (एमकेसीजी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना संभवत घने कोहरे के कारण हुई।