Site icon Dainik Savera Times

स्वास्थ्य अधिकारी अस्पतालों के परिसर को मच्छर मुक्त बनाएं: ओडिशा सरकार

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने मुख्य जिला चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों को मच्छर मुक्त बनाने के लिए आवशय़क कदम उठाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सचिव शालिनी पंडित ने शनिवार को सभी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों (सीडीएम) एवं प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों (पीएचओ) तथा कैपिटल हॉस्पिटल एवं राउरकेला सरकारी अस्पताल के निदेशक को लिखे पत्र में कहा कि मलेरिया, डेंगू इत्यादि जैसी जल जनित बीमारियों के प्रसार में वृद्धि को देखते हुए सभी अस्पताल परिसर को मच्छर मुक्त रखना आवशय़क है। स्वास्थ्य सचिव ने यह सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर स्वच्छता गतिविधियां करने का सुझाव दिया कि अस्पताल परिसर में पानी का जमाव ना होने पाए ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

 

Exit mobile version