Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने लोगों को दी ओणम की शुभकामनाएं

August 29, 2023

Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने लोगों को दी ओणम की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। खड़गे ने एक ट्वीट में कहा, ‘ओणम जीवन और आशा का उत्सव है और पौराणिक तथा आनंदमय अतीत की याद है। ओणम की भावना – फसल, उत्थान और साध्य की पवित्रता सभी लोगों के बीच एकजुटता, समृद्धि और भाईचारे की भावना को प्रेरित करती है।‘

राहुल गांधी ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा, ‘ओणम के खुशी के मौके पर सभी को बधाई! यह खूबसूरत त्योहार एकता के बंधन को मजबूत करे और सभी के लिए खुशियां लाए।‘ ओणम, मुख्य रूप से केरल में मनाया जाता है, देश में सबसे लोकप्रिय फसल त्योहारों में से एक है।

ओणम मलयालम के चिंगम महीने में आता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार अगस्त-सितंबर के दौरान मनाया जाता है। यह दयालु और अत्यंत प्रिय राक्षस राजा महाबली के सम्मान में मनाया जाता है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे इस त्योहार के दौरान केरल लौटते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें