Site icon Dainik Savera Times

Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने दी देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं

नई दिल्लीः दशहरे के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। एक्स पर एक पोस्ट में खड़गे ने कहा, ‘देश के विभिन्न हिस्सों में मनाये जाने वाले दशहरे के शुभ अवसर पर हार्दकि शुभकामनाएं। यह भारत की विविधता में एकता और साझा एकजुटता का प्रतीक है।’ उन्होंने कहा कि उत्सव हमें बुराई पर अच्छाई की जीत के शाश्वत संदेश की याद दिलाता है और यह उज्‍जवल भविष्य की आशा का प्रतीक है। खड़गे ने कहा, ‘सभी के बीच भाईचारा, सौहार्द और सद्भाव बना रहे।‘

Exit mobile version