Site icon Dainik Savera Times

Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi ने दी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को उनके 91वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने तथा स्वस्थ जीवन की कामना की हैं। खड़गे ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा , “ मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देता हूं। राजनीति में उनकी जैसी सादगी, गरिमा और शालीनता दुर्लभ है। एक सच्चा राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री, जिनके कार्य उनके शब्दों से अधिक बोलते हैं, राष्ट्र के लिए उनके असाधारण योगदान के हमेशा आभारी हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”

Exit mobile version