Site icon Dainik Savera Times

ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर विपक्ष को ‘कुचलने’ का आरोप लगाया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग द्वारा ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाए जाने को ‘दुखद तमाशा’ करार देते हुए आयोग पर विपक्ष को ‘कुचलने’ और ‘भाजपा की ओर से’ देश के लोकतंत्र की नींव को नष्ट करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ‘अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहा है और लोगों के मतदान अधिकारों को ‘छीनने’ मेंलगा हुआ है।

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने आकाओं की ओर से वे विपक्ष को कुचलने और भारत के लोकतंत्र की नींव को नष्ट करने में लगे हैं, फिर भी वे मतदाता दिवस मनाने की ढोंग कर रहे हैं।’ मुख्यमंत्री बनर्जी निर्वाचन आयोग पर पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जल्दबाजी में कराने का आरोप लगा रही हैं।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘निर्वाचन आयोग आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है, और यह कितना दुखद तमाशा है! आयोग अपने आकाओं की आवाज बनकर लोगों के मतदान के अधिकार छीनने में व्यस्त है, और फिर भी मतदाता दिवस मनाने का ढोंग कर रहा है। मैं आज उनके इस आचरण से बेहद निराश और व्यथित हूं।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘निर्वाचन आयोग तार्कीक विसंगति के नाम पर नए-नए बहाने ढूंढ रहा है। ताकि लोगों को परेशान किया जा सके और उन्हें उनके चुनावी अधिकारों से वंचित किया जा सके।’

Exit mobile version