नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में अब बीजेपी की सरकार बन गई है। वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को TMC नेताओं की बैठक बुलाई और अपने उम्मीदवारों से पार्टी को फिर से खड़ा करने की अपील की। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं वो इसके लिए पूरी तरह स्वतंत्र है।
ममता बनर्जी ने कालीघाट में अपने आवास पर तृणमूल उम्मीदवारों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद पार्टी फिर से खड़ी होगी। इस मीटिंग में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार ममता ने कहा कि जो लोग पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं उन्हें जाने दीजिए। मैं पार्टी को फिर से खड़ा करूंगी, जो पार्टी में रहना चाहते हैं वह क्षतिग्रस्त पार्टी कार्यालयों का पुनर्निर्माण कीजिए, उन्हें रंगिए और फिर से खोलिए। तृणमूल कांग्रेस कभी नहीं झुकेगी। जनादेश लूटा गया है।
ये भी पढ़ें: जाको राखे साइयां मार सके न कोई… बोरवेल में गिरे मासूम को 9 घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया
बता दें बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में से TMC सिर्फ 80 सीटें ही जीत पाई। ममता अपनी भवानीपुर सीट शुभेंदु अधिकारी से हार गईं। साल 2021 में भी शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराया था।
ये भी पढ़ें: मुश्किल में फंसे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, भड़काऊ भाषण और अमित शाह को धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज

