Site icon Dainik Savera Times

Mamata Banerjee को विधानसभा जानें का बड़ा ऑफर, इस्तीफा देने के लिए तैयार हुआ ये MLA

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee: इस बार बंगाल की राजनीति बेहद गर्म रही है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक दिलचस्प मोड़ तब सामने आया जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निष्कासित किए जा चुके नेता हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा में वापसी का रास्ता सुझाते हुए अपनी जीती हुई एक सीट छोड़ने की पेशकश की है।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में अपनी नई पार्टी ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले की नौदा और रेजिनगर विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव से पहले उन्होंने TMC के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला था और राज्य में सत्ता परिवर्तन की अपील की थी।

ये भी पढ़ें- होटलों पर पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर

 

रेजिनगर सीट से देंगे इस्तीफा
अब कबीर का कहना है कि यदि ममता बनर्जी उनसे संपर्क करती हैं, तो वह रेजिनगर सीट से इस्तीफा देकर उनके लिए उपचुनाव का रास्ता खोल सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रभाव वाले क्षेत्र में ममता बनर्जी की जीत सुनिश्चित की जा सकती है।

राजनीतिक जीवन में ममता बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका
कबीर ने कहा कि ममता बनर्जी के मौजूदा राजनीतिक हालात देखकर उन्हें दुख होता है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उनके राजनीतिक जीवन को आगे बढ़ाने में ममता बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रेजिनगर में उनकी राजनीतिक पकड़ मजबूत है और वहां उनके समर्थन का विशेष महत्व है।

ये भी पढ़ें- यूरिन कलर चार्ट से जानें अपना हाइड्रेशन लेवल, जानें क्या आप सही मात्रा में पी रहें है पानी?

TMC में मतभेद
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को कोलकाता की भबानीपुर सीट पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके चलते वह फिलहाल विधानसभा की सदस्य नहीं हैं और उन्हें सदन में वापसी के लिए किसी उपचुनाव में जीत हासिल करनी होगी।

इस बीच, चुनावी हार के बाद TMC के भीतर नेतृत्व और विपक्ष के नेता के चयन को लेकर भी मतभेद सामने आने की खबरें हैं। ऐसे समय में हुमायूं कबीर की यह पेशकश बंगाल की राजनीति में नई चर्चा का विषय बन गई है।

 

Exit mobile version