Site icon Dainik Savera Times

Mamata Banerjee ने ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ पर श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ के अवसर पर श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें समाज का स्तंभ करार दिया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष ने राज्य में असंगठित श्रमिकों के लिए व्यापक सामाजिक सुरक्षा योजना ‘बिना मूल्ये सामाजिक सुरक्षा योजना’ जैसी विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के माध्यम से श्रमिकों को अपनी सरकार की ओर से दिये जा रहे समर्थन पर भी जोर दिया। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर कहा, ”हमारे सभी श्रमिक भाइयों और बहनों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

श्रमिक हमारे समाज के स्तंभ हैं। हमें उन पर गर्व है। मैं हमेशा उनकी हर जरूरत में उनके साथ खड़ी हूं।” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मजदूरों को भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा, ”बिना मूल्ये सामाजिक सुरक्षा योजना’ जैसी अनूठी योजनाओं को लागू करने से उन 59 लाख मनरेगा श्रमिकों में से प्रत्येक को राज्य के खजाने से भुगतान किया जा रहा है,जिन्हें केंद्र सरकार ने वंचित कर दिया। हम हमेशा अपने श्रमिकों के साथ खड़े रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे। ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ हर वर्ष एक मई को ‘मई दिवस’ के रूप में जाना जाता है।

Exit mobile version