Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

JOA-939 पेपर घोटाले में गिरफ्तार ममता व शैलजा 29 तक पुलिस रिमांड पर

April 26, 2023

JOA-939 पेपर घोटाले में गिरफ्तार ममता व शैलजा 29 तक पुलिस रिमांड पर

हमीरपुर (कपिल) : पोस्ट कोड 939 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) गत दिवस गिरफ्तार दो आरोपियों को बुधवार में स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों ममता व शैलजा को 29 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी चयन आयोग में पेपर लीक मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गत दिवस बड़ा खुलासा कर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक उमा आजाद की भांजी ममता उर्फ सोनिया और दूसरी आरोपी दलाल सोहन सिंह की धर्मपत्नी शैलजा शामिल हैं। एसआईटी ने दोनों को गत दिवस पूछताछ में शामिल होने के लिए स्थानीय विजिलेंस थाने में बुलाया था। जहां पर लंबी पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्य मिलने के उपरांत दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा मामले में अभी तक छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। एसआईटी ने इससे पहले इस मामले में चयन आयोग के चपरासी किशोरी लाल, चपरासी मदन लाल, मदन लाल के पुत्र विशाल चौधरी और भतीजे दिनेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। लंबे समय तक पुलिस और न्यायिक हिरासत में रहने के बाद विशाल चौधरी उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ और दिनेश कुमार को बीते 19 अप्रैल को हमीरपुर न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि किशोरी लाल और मदन लाल अभी तक न्यायिक हिरासत में हैं। पोस्ट कोड 819 में आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार की जमानत पर गत दिवस न्यायालय में सुनवाई हुई और अब अदातल में 27 अप्रैल को जमानत पर आगामी सुनवाई होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें