Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपराधियों को वीसी नियुक्त करना चाहती है Mamta सरकार : Amit Malviya

September 11, 2023

अपराधियों को वीसी नियुक्त करना चाहती है Mamta सरकार : Amit Malviya

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी और भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि ममता बनर्जी बलात्कार समेत अन्य अपराधों के आरोपियों को वीसी नियुक्त करना चाहती हैं। मालवीय ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की कड़ी टिप्पणी वाली खबर को शेयर करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर यह कहा है कि उन्होंने मैदान में इंसानी खून की राजनीतिक होली देखी, कुछ पक्षपातपूर्ण आईपीएस और आईएएस अधिकारी अपनी डय़ूटी निभाने में विफल रहे हैं – यह ममता बनर्जी के शासन में व्याप्त अराजकता पर तीखा आरोप है।

मालवीय ने आगे पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘सत्तारूढ़ टीएमसी कई विधेयकों और कुलपतियों की नियुक्ति पर फिर से राज्यपाल कार्यालय के साथ टकराव की राह पर है। ममता बनर्जी बलात्कार समेत अन्य अपराधों के आरोपियों को वीसी नियुक्त करना चाहती हैं!‘

पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी के इस बड़े आरोप से यह साफ है कि पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में कुलपतियों की नियुक्तियों को लेकर भी बड़ा राजनीतिक हंगामा होने जा रहा है और इसका असर बंगाल की सड़कों से लेकर राज्य विधान सभा और संसद में भी नजर आना तय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें