Site icon Dainik Savera Times

बलि चढ़ाने के लिए बच्ची को पटका, बोला-भगवान ने कहा था, युवक फरार, बच्ची ICU में

man-beats-girl-claiming-told-god-man-absconding-girl-in-icu

man-beats-girl-claiming-told-god-man-absconding-girl-in-icu

वाराणसी। यहां के सारनाथ क्षेत्र में शनिवार रात को एक युवक ने बुजुर्ग दादा की गोद से लेकर एक माह की बच्ची को जमीन पर तीन बार पटका। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पड़ोस का ही रहने वाला था युवक

बताया जाता है कि ये युवक पड़ोस का ही रहने वाला है। उसने बच्ची को गोद में खिलाने के नाम पर लिया और अचानक बच्ची को जमीन पर पटकने लगा। इस घटना के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। यह मार्मिक घटना अकथा स्थित मुसहर बस्ती की है। पप्पू नामक व्यक्ति रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी एक माह की पोती को गोद में लेकर टहल रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला विकास यादव वहां पहुंचा और बच्ची को खिलाने के बहाने गोद में ले लिया।

लोगों ने चौराहे पर लगाया जाम

आरोप है कि कुछ दूरी पर जाते ही उसने बच्ची को तीन बार जमीन पर पटक दिया। जब तक दादा कुछ समझ पाते, आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था। परिजन तत्काल बच्ची को पास के अस्पताल ले गए, जहां उसके जबड़े में गंभीर चोट मिलने पर आईसीयू में भर्ती कराया। घटना से नाराज लोगों ने अशोका चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और आरोपित की गिरफ्तारी और बच्ची की हालत स्थिर होने की जानकारी देने के बाद जाम समाप्त हुआ।

बच्ची की बलि की कर रहा था बात

एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि दादा की शिकायत पर आरोपी विकास यादव, उसके पिता शोभा यादव और मां के खिलाफ जानलेवा हमले और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यदि बात की जाए पुलिस की तो उसके अनुसार गिरफ्तार विकास थाने में बार-बार यह कहता रहा कि भगवान ने कहा था कि बच्ची की बलि चढ़ा दो। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित दबंग प्रवृत्ति का है।

Also Read :

Exit mobile version