Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के एक पार्क में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति, हत्या का मामला दर्ज

September 30, 2023

दिल्ली के एक पार्क में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति, हत्या का मामला दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली के एक पार्क में शुक्रवार को एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। एक अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि द्वारका मोड़ के पास एक पार्क में पेड़ से एक शव के लटके हुए की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ’पुलिस को मौके पर एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। क्राइम टीम की गहन फोरेंसिक जांच के बाद, हमने प्रथम दृष्टया परिस्थितियों के आधार पर द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।’

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुजाथन पद्मनाभन के रूप में की गई है। वह फिलहाल बेरोजगार था लेकिन कुछ महीने पहले तक वह एक निजी कंपनी में तकनीशियन के रूप में काम कर रहा था।अधिकारी ने बताया कि पद्मनाभन गुरुवार रात अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह काम के सिलसिले में दिल्ली से बाहर जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें पार्क में अकेले जाते हुए दिखाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें