Man killed in hospital : भिवानी। बवानीखेड़ा में रविवार रात रंजिश ने खूनी बदले का ऐसा रूप लिया कि अस्पताल के बाहर ही मौत का तांडव मच गया। बीमार भाभी का हालचाल पूछने पहुंचे बलजीत को 4-5 हमलावरों ने घेरकर धारदार हथियारों से मार डाला। बीच-बचाव करने आए उसके साथी मोनू को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुरुआती जांच में घटना को पुरानी हत्या के बदले अंजाम देने के लिए किया गया हमला बताया जा रहा है।
रंजिश में जमानत पर आए युवक की हत्या
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले में डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते बलजीत और मोनू पर ये जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि बलजीत और मोनू साल 2020 में होली के दिन एक महिला और एक पुरूष की हत्या के आरोप में 20-20 साल की सजा काट रहें हैं। वो जेल से जमानत पर बाहर आए थे। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि बलजीत और मोनू अस्पताल में अपनी भाभी से मिलने आए थे। तभी घात लगाए बैठे चार पांच लोगों ने उन पर लाठी, डंडो, छुरी और लोहे की रोड़ से हमला कर दिया।
परिजनों का आरोप- पुलिस रही मूकदर्शक
परिजनों का आरोप है कि इस खुनी वारदात के समय पुलिस व लोग मौके पर मौजूद थे और वो सारी घटना को चुपचाप खडे़ देखते रहे, किसी ने कोई मदद नहीं की। परिजनों ने बताया कि हमले में घायल हुए बलजीत और मोनू को वो खुद भिवानी अस्पताल लेकर आए। राहुल नामक युवक ने बताया कि मामला पुराना है और आपसी रंजीश का है, लेकिन कुछ समय पहले दोनों पक्षों में सहमती भी हो गई थी, इसके बावजूद ये जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्यारों की पहचान की जा रही है और जांच पूरी कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Also Read :

