Site icon Dainik Savera Times

पत्नी से अनबन के बाद शख्स ने की 3 वर्षीय बेटे की हत्या

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्से में आकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने तीन साल के बेटे की हत्या कर दी। सर्किल ऑफिसर वीर सिंह ने कहा, “बुधवार रात चंद्र किशोर का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। बहस के बाद उसने अपने बेटे राज पर कुदाल से हमला कर उसकी हत्या कर दी।”

अधिकारी ने कहा कि आरोपी रात में अपने बेटे के शव को एक खेत में ले गया और उसे वहीं दफना दिया। आरोपी की पत्नी ने गुरुवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version