Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : पांच लोगों ने एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े, CCTV में कैद

May 2, 2026

Haryana News : पांच लोगों ने एटीएम को कार से खींचा, 4.39 लाख ले उड़े, CCTV में कैद

होडल। एक कहावत है तू डाल-डाल, मैं पात-पात। ये पूरी तरह से होडल में एक एटीएम से रुपये उड़ाने वाले बदमाशों पर फिट बैठती है। यहां दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे किनारे औरंगाबाद में देर रात पांच बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देते हुए पहले शटर का ताला तोड़ा, फिर पीएनबी के एटीएम को कार से बांधकर बाहर खींच लिया और पलक झपकते ही 4.39 लाख रुपये समेटकर फरार हो गए।

सुरक्षा इंतजाम के नाम पर सीसीटीवी

हैरत की बात यह रही कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होती रही, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नाकाफी साबित हुए। इस सनसनीखेज चोरी ने न सिर्फ पुलिस बल्कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में बैंक प्रबंधन की तरफ से भी बड़ी चूक देखने को मिली है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि गांव औरंगाबाद में पीएनबी बैंक के एटीएम को तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की गई।

सुबह मैनेजर को बाहर मिली एटीएम

घटना स्थल पर पहुंचने के बाद बैंक मैनेजर पल्लव राज लोचन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जब वह सुबह 9 बजे गांव औरंगाबाद में पीएनबी शाखा पहुंचे तो एटीएम बूथ बाहर पड़ा था। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दिखा कि रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात दो बजे टाटा नेक्सन कार सवार पांच बदमाश आए और वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज में रात में बदमाश वारदात को अंजाम देते दिख रहे हैं। बदमाशों की तलाश को लेकर टीम गठित कर दी गई है। थाना पुलिस लगातार नेशनल हाईवे के अलावा विभिन्न सड़क मार्गों पर गश्त पर थी। बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम बूथ पर काफी समय से कोई सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं की गई थी।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें