Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में व्यक्ति को मौत की सजा

September 27, 2024

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में व्यक्ति को मौत की सजा

कोलकाता: कोलकाता की एक अदालत ने 2023 में 7 वर्षीय एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के अपराध को दुर्लभतम श्रेणी का बताते हुए आरोपी को वीरवार को मौत की सजा सुनाई। दक्षिण-पूर्व कोलकाता के तिलजला में पिछले वर्ष 26 मार्च को किसी काम से अपने घर से निकली बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस ने लापता होने की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और उसके शव को पास के एक फ्लैट से बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अपराध की पुष्टि होने के बाद बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में फ्लैट में रह रहे किराएदार को गिरफ्तार कर लिया गया। शव पर धारदार हथियार से किए गए घाव और दुष्कर्म के बाद गला घोंटने के निशान थे। अलीपुर स्थित यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत के विशेष न्यायाधीश सुदिप्तो भट्टाचार्य ने आरोपी को दुष्कर्म और हत्या के लिए दोषी करार दिया और उसे मौत की सजा सनुाई। अदालत ने इसे दुर्लभतम अपराध करार दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें