Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कालेश्वरम परियोजना में KCR पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले व्यक्ति की हत्या

February 20, 2025

कालेश्वरम परियोजना में KCR पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले व्यक्ति की हत्या

हैदराबाद : तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) और अन्य के खिलाफ कालेश्वरम परियोजना के तहत मेदिगड्डा बैराज के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले व्यक्ति की जयशंकर भूपलपल्ली शहर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, पुलिस ने इस घटना में किसी भी राजनीतिक पहलू से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर राजलिंगमूर्ति (50) की दो अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू घोंपकर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे राजलिंगमूर्ति जब मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी दो लोगों ने उसे रोका और चाकू घोंप दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

मामला दर्ज कर जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। राजलिंगमूर्ति ने इससे पहले अक्टूबर 2023 में एक अदालत में एक निजी शिकायत दायर की थी, जिसमें मेदिगड्डा बैराज के कुछ हिस्से के ‘डूबने’ के बाद केसीआर और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। केसीआर, उनके एक रिश्तेदार और पूर्व मंत्री टी हरीश राव ने इसके बाद तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसने पिछले साल दिसंबर में उस आदेश को निलंबित कर दिया था जिसमें जयशंकर भूपलपल्ली के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उनके खिलाफ याचिका दायर करने की अनुमति दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें