Site icon Dainik Savera Times

मणिपुरः घाटी जिलों में 10 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Girl Rejected Marriage Proposal

Girl Rejected Marriage Proposal

इंफाल। मणिपुर के इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 10 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के चार कार्यकर्ताओं और एक सहयोगी को शनिवार को इंफाल पूर्व के वांगखेई थंगापट मापन से गिरफ्तार किया गया।

स्थानीय लोगों को धमकाने की गतिविधियों में शामिल थे उग्रवादी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी इंफाल घाटी में जबरन वसूली और स्थानीय लोगों को धमकाने की गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके-प्रो) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम के लाम्फेलपट से गिरफ्तार किया गया, जबकि कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूडी) के पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं को शनिवार को इंफाल पूर्व के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया।

ग्रेनेड सहित हथियार गोला-बारूद बरामद
इस बीच, पुलिस ने बताया कि शनिवार को काकचिंग जिले के मोल्तिनचाम गांव में तलाशी अभियान के दौरान बंदूकें, राइफल और ग्रेनेड सहित हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया।

Exit mobile version