Site icon Dainik Savera Times

Manipur: लूटे गए 6 अत्याधुनिक हथियार बरामद, 4 लोग गिरफ्तार

इंफाल: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में लूटे गए छह अत्याधुनिक हथियार(weapons ) बरामद किए हैं और दो आतंकवादियों और दो हथियार (weapons )बंद लोगों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा कि संयुक्त सुरक्षा बलों ने थौबल जिले में दो सेल्फ-लोडिंग राइफल, एक इंसास राइफल और बड़ी मात्र में गोला-बारूद और भारी मात्र में विस्फोटक सहित छह अत्याधुनिक हथियार (weapons) बरामद किए।

पुलिस (police ) ने उग्रवादी संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट के दो कट्टर कैडरों को भी गिरफ्तार किया और उनके पास से दो हथियारों के साथ कुछ गोला-बारूद भी बरामद किया गया।मणिपुर पुलिस ने चुराचंदपुर जिले में दो लोगों को दो हथियारों और कुछ गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है।मणिपुर के दो राष्ट्रीय राजमार्गों – इंफाल-दीमापुर (एनएच-2) और इंफाल-जिरिबाम (एनएच-37) पर वाहनों की आवाजाही लगभग सामान्य हो गई है। हालांकि, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा एस्कॉर्ट उपलब्ध कराए गए थे।

Exit mobile version