Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम मणिपुर के समावेशी और सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं : PM Modi

September 13, 2025

हम मणिपुर के समावेशी और सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं : PM Modi

Manipur : 5 राज्यों की आधिकारिक यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रवाना हो रहे है। मणिपुर की अपनी ऐतिहासिक यात्रा से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर के समावेशी और सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को चुराचांदपुर और इंफाल में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अपने सोशल मिडिया के X अकाउंट पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “मैं कल, 13 सितंबर को चुराचांदपुर और इंफाल में कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा। हम मणिपुर के समावेशी और सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सड़क परियोजनाओं, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, महिला छात्रावासों आदि की आधारशिला रखी जाएगी। उद्घाटन की जा रही परियोजनाओं में मंत्रीपुखरी में नागरिक सचिवालय, आईटी एसईजेड भवन और मंत्रीपुखरी में नया पुलिस मुख्यालय, विभिन्न जिलों में महिलाओं के लिए एक अनूठा बाज़ार शामिल है।”

ये रहेगा PM का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार को, प्रधानमंत्री मोदी 13 से 15 सितंबर (शनिवार से सोमवार) तक 5 राज्यों, मिज़ोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे और 71,850 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बताया, “अगले कुछ दिनों में, 13, 14 और 15 सितंबर को, मैं मिज़ोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में ‘जीवन सुगमता’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा। इन परियोजनाओं का लोगों के जीवन पर, विशेष रूप से कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने, रोज़गार सृजन आदि पर, बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।”

कई विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
मणिपुर के समावेशी, सतत और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की मणिपुर शहरी सड़कें, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना, 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (MIND) परियोजना, 9 स्थानों पर कामकाजी महिला छात्रावास आदि शामिल हैं।

इंफाल में 1,200 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें मंत्रीपुखरी में नागरिक सचिवालय शामिल हैं। मंत्रीपुखरी में आईटी एसईजेड भवन और नया पुलिस मुख्यालय, दिल्ली और कोलकाता में मणिपुर भवन, और 4 जिलों में महिलाओं के लिए एक अनूठा बाज़ार, इमा मार्केट।

जातीय संघर्ष से मणिपुर को स्थायी क्षति
3 मई, 2023 को जातीय संघर्ष के भड़कने और मैतेई और कुकी समुदायों के बीच लगातार जारी कलह ने मणिपुर को स्थायी क्षति पहुंचाई है, इसकी अर्थव्यवस्था में बाधा उत्पन्न की है, सामाजिक एकता को बाधित किया है और इसके राजनीतिक परिदृश्य को अस्थिर किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें