Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिपुर की राज्यपाल ने अपहरण के बाद मारे गये युवकों के परिवारों से मुलाकात की

September 29, 2023

मणिपुर की राज्यपाल ने अपहरण के बाद मारे गये युवकों के परिवारों से मुलाकात की
इंफाल:  मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने उन दो युवकों के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की, जिनकी कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। युवकों की हत्या की घटना सामने आने के बाद पूवरेत्तर राज्य में हिंसक  विरोध प्रदर्शन हुए।राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने दोनों छात्रों के परिवार के सदस्यों से इंफाल पश्चिम जिले में उनके आवासों पर मुलाकात की। जुलाई में लापता हुए दो युवकों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मंगलवार को राज्य की राजधानी इंफाल में फिर से हिंसा भड़क गई थी।
राजभवन के बयान में कहा गया है, राज्यपाल ने दोनों छात्रों के माता-पिता को सांत्वना दी और कई दिनों से अनशन पर बैठी माताओं को पानी पिलाया। उइके ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी पीड़ा और संवेदना व्यक्त की।राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जायेगी।स्थानीय लोगों ने उइके को बताया कि दो युवकों की हत्या के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने अत्यधिक बल का इस्तेमाल किया।
बयान में कहा गया है कि उइके ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की सलाह दें और कानून को अपने हाथ में न लेने दें क्योंकि ऐसे करने से इसका प्रभाव छात्रों के भविष्य पर पड़ेगा। शाम में राज्यपाल विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल छात्रों को देखने पहुंची और लैंगोल के शिजा अस्पताल में उनके माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें कुछ वित्तीय सहायता भी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें