इंफाल: मणिपुर 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मणिपुर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीईएसएम) ने शुक्रवार को हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं।
ऐसे में जो छात्र-छात्राएं मणिपुर 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उपस्थित हुए थे और रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
Manipur HSLC Results 2026: कैसे चेक करें परिणाम
-मणिपुर 10वीं बोर्ड परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-होमपेज पर जाने के बाद ‘एचएसएलसी परीक्षा परिणाम 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
-वहां रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
-फिर परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-रिजल्ट को चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट निकाल कर जरूर अपने पास रख लें।
Manipur HSLC Results 2026: इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम
23 फरवरी से 23 मार्च के बीच आयोजित हुई थी परीक्षाएं
मणिपुर बोर्ड की ओर से एचएसएलसी की परीक्षाएं 23 फरवरी से 23 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, पिछले वर्ष मणिपुर एचएसएलसी (10वीं) के नतीजे 12 मई को घोषित हुए थे, जिसमें कुल 91.37 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। पिछले वर्ष लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 91.50 प्रतिशत के साथ बाजी मारी थी। वहीं, लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.24 फीसदी दर्ज किया गया था।
बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने 20 अप्रैल को अपने ऑफिशियल पोर्टल पर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एचएसई) कक्षा 12वीं के साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों स्ट्रीम के परिणाम संयुक्त रूप से जारी किए थे। वहीं, मणिपुर बोर्ड ने एचएसई (12वीं) की होर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 20 मार्च के बीच राज्यभर के निर्धारिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थीं। इन परीक्षाओं में लगभग 31 हजार छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी से 31 जनवरी के बीच आयोजित हुए थे।

