Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मणिपुर पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद सहित 2 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

March 3, 2025

मणिपुर पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद सहित 2 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

इंफाल: मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान युमनाम अबुंग सिंह उर्फ चिंगकपा (39) और थंगजाम जॉयकुमार सिंह (52) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें रविवार को एंड्रो इलाके में कैम्फोर सुंगफाम के पास नगारियान हिल्स में एक पहाड़ी पर उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार उग्रवादी हथियार और गोला-बारूद को लाने-ले जाने और सरकारी अधिकारियों, निजी कंपनियों और आम जनता से जबरन वसूली में कथित तौर पर शामिल थे।  उन्होंने बताया कि उग्रवादियों के पास से नौ एमएम की दो पिस्तौल, दो मैगजीन, दो चीनी हथगोले, नौ एमएम के 10 कारतूस, इंसास राइफल के 5.56 एमएम के 10 कारतूस और इंसास की एक राइफल मैगजीन जब्त की गई।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें