Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dr. Manmohan Singh के लिए Maruti 800 के सामने फेल थी BMW! , पढ़िए क्या है इसके पीछे की दिलचस्प कहानी …

December 27, 2024

Dr. Manmohan Singh के लिए Maruti 800 के सामने फेल थी BMW! , पढ़िए क्या है इसके पीछे की दिलचस्प कहानी …

Manmohan Singh’s Maruti 800 : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया। उनकी सादगी, उनके नेतृत्व और उनके व्यक्तित्व की मिसाल दुनिया दे रही है। उनके निजी जीवन से जुड़ी कुछ बातें अब वायरल हो रही हैं, जैसे उनकी पसंदीदा कार – मारुति 800। वह कहते थे कि मुझे इसमें (लग्जरी कार) चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो मारुति 800 है।

मनमोहन सिंह के सुरक्षा गार्ड रहे असीम अरुण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए एक दिलचस्प कहानी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह को अपनी मारुति 800 से बेहद लगाव था। असीम अरुण ने लिखा, ‘मैं 2004 से लगभग तीन साल तक डॉ. मनमोहन सिंह का बॉडी गार्ड रहा। एसपीजी में प्रधानमंत्री की सुरक्षा का सबसे अहम हिस्सा होता है – क्लोज प्रोटेक्शन टीम और मुझे इस टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिला था। यह वह टीम होती है, जो पीएम से कभी भी अलग नहीं होती और यदि कोई एक बॉडी गार्ड उनके साथ रह सकता है, तो वह वही व्यक्ति होता है।‘

ये भी पढ़े – देश और विदेश में 7 दिनों तक आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज, न ही होगा कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम, पढ़िए क्या है वजह?

असीम अरुण ने बताया, ‘डॉ. साहब के पास एक ही कार थी – मारुति 800। प्रधानमंत्री निवास में चमचमाती काली बीएमडब्ल्यू खड़ी रहती थी, लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह हमेशा मुझे कहते थे, असीम, मुझे इस कार में चलना पसंद नहीं, मेरी गड्डी तो यह है (मारुति)। असीम ने आगे कहा कि मैं उन्हें समझाता था कि सर, यह गाड़ी आपके ऐश्वर्य के लिए नहीं है, इसके सिक्योरिटी फीचर्स एसपीजी के द्वारा निर्धारित किए गए हैं। लेकिन, जब कारकेड (सुरक्षा के लिए तैनात कारों का काफिला) के दौरान मारुति 800 सामने से गुजरती, तो वह हमेशा उसे एक नजर देखते। मानो वह संकल्प दोहरा रहे हों कि मैं एक मिडिल क्लास आदमी हूं और मेरी जिम्मेदारी है आम आदमी की चिंता करना। करोड़ों की गाड़ी प्रधानमंत्री की है, लेकिन मेरी तो यह मारुति है।‘

मनमोहन सिंह की ने हमेशा अपने जीवन को व्यक्तिगत आराम और भौतिकवाद से दूर रखा। उन्होंने हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन किया। पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल और सादगी को हमेशा याद किया जाएगा।

ये भी पढ़े – जानिये वह सब कुछ जो आपको ‘मनमोहन सिंह’ के बारे में जानना चाहिए, पढ़िए…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें