Site icon Dainik Savera Times

Mann Ki Baat : ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी, कहा- युद्ध के बीच अफवाहों से बचें… क्रिकेट से लेकर युवाओं तक जानें क्या-क्या बोले?

Mann Ki Baat 132th Episode : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से जुड़े। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित हुआ, जिसमें उन्होंने देश और दुनिया की मौजूदा परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मार्च का महीना काफी कठिन और चुनौती भरा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से निकलने के बाद उम्मीद थी कि दुनिया तेजी से आगे बढ़ेगी, लेकिन हालात फिर से मुश्किल हो गए हैं।

 

पीएम मोदी ने देशवासियों से की ज्ञान भारतम सर्वे में पांडुलिपियां शेयर करने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से पांडुलिपियों के सर्वेक्षण में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पहल देशवासियों की जनभागीदारी की भावना और भारत की समृद्ध संस्कृति व विरासत को सामने लाने का अवसर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘भारत की ताकत यहां के कोटि-कोटि लोगों में निहित है। आज मन की बात में एक ऐसे प्रयास के बारे में बताना चाहता हूं, जो देशवासियों की जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है। ये प्रयास ज्ञान भारतम सर्वे है, जिसका संबंध हमारी महान संस्कृति और समृद्ध विरासत से है। इसका उद्देश्य देशभर में मौजूद पांडुलिपियों के बारे में जानकारी जमा करना है। इस सर्वे से जुड़ने का एक माध्यम ज्ञान भारतम ऐप है।‘

 

मेरा युवा भारत राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 132वें एपिसोड में युवाओं पर बात की। प्रधानमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र की ताकत बताते हुए योगदान देने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। देश की युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुटती है तो बहुत बड़ी मदद मिलती है। राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को निभाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है, मेरा युवा भारत, यानी मैं भारत संगठन। ये संगठन देश के युवाओं को अलग-अलग सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ रहा है। हाल ही में माय भारत क्वेस्ट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य था देशभर के युवाओं को बजट प्रक्रिया और नीति निर्माण से जोड़ना। इससे जुड़ी क्वीज में देशभर से करीब 12 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया।‘

 

 

पीएम मोदी ने ऊर्ज संकट में एकजुटता दिखाने का किया आग्रह 
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 132वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस एपिसोड की शुरुआत में मिडिल ईस्ट तनाव और ऊर्ज संकट का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने नौकरी की वजह से मध्य पूर्व के देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और मदद के लिए गल्फ और खाड़ी देशों की सरकार का धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान ऊर्ज संकट की स्थिति में भारत डटकर इसका मुकाबला कर रहा है।

 

 

पड़ोसी क्षेत्र में युद्ध की स्थिति
उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी इलाके में पिछले एक महीने से भीषण युद्ध चल रहा है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है।

 

खाड़ी देशों का आभार
प्रधानमंत्री ने खाड़ी (गल्फ) देशों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन देशों में लाखों भारतीय काम करते हैं और वहां की सरकारें लगातार उनकी मदद कर रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह क्षेत्र भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

 

भारत मजबूती से कर रहा मुकाबला
प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि भारत इन मुश्किल हालात का डटकर सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन हम मिलकर इससे बाहर निकल सकते हैं।

 

एकजुट रहने की अपील
उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि इस समय हमें एकजुट रहना बहुत जरूरी है। किसी भी तरह की स्वार्थी राजनीति के लिए यह समय नहीं है।

 

अफवाहों से बचने की सलाह
प्रधानमंत्री ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा।

 

हमारे पड़ोस में भीषण युद्ध चल रहा
पीएम मोदी ने कहा वर्तमान में हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है | हमारे लाखों परिवारों के सगे-संबंधी इन देशों में रहते हैं, खासतौर पर खाड़ी देशों में काम करते हैं। मैं खाड़ी देश का बहुत आभारी हूँ, वे ऐसे एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को वहाँ पर हर प्रकार की मदद दे रहे हैं।

 

Exit mobile version