Site icon Dainik Savera Times

Mann Ki Baat: देश के वीर जवानों के सम्मान के लिए शुरू होगा ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात के 103वें कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के सम्मान के लिए देश में एक बड़ा अभियान ‘मेरी माटी मेरा देश’ शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के दौरान ‘अमृत कलश यात्रा’ निकाली जाएगी, जो देश के विभिन्न कोनों और गांवों से 7500 कलशों में मिट्टी और पौधे लेकर दिल्ली पहुंचेगी। इन कलशों में ले जाई जा रही मिट्टी और पौधों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।

Exit mobile version