Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP Santokh Chaudhary के निधन से “भारत जोड़ो यात्रा” को लेकर किए बदलाव, 15 की जगह 17 Jan को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे Rahul Gandhi

January 14, 2023

MP Santokh Chaudhary के निधन से “भारत जोड़ो यात्रा” को लेकर किए बदलाव, 15 की जगह 17 Jan को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ बढ़ रही थी। तब एक दुखद घटना घटी। यात्रा में शामिल जालंधर से 76 वर्षीय कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद आगे की यात्रा रोक दी गई। कुछ देर बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जालंधर स्थित संतोख सिंह चौधरी के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि जैसे ही हमें संतोख सिंह चौधरी के निधन की दुखद खबर मिली हमने यात्रा को तुरंत स्थगित कर दिया। उनके सम्मान में 24 घंटे यात्रा स्थगित रहेगी। रविवार दोपहर खालसा कॉलेज ग्राउंड, जालंधर से फिर शुरू होगी। उन्होंने आगे बताया कि संतोख सिंह चौधरी का कल अंतिम संस्कार होगा जिसमें राहुल गांधी मौजूद होंगे। 15 जनवरी को जालंधर में होने वाली राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब 17 जनवरी को होशियारपुर में होगी।

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी का निधन पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए दुखदाई खबर है। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। वह ज्ञानी जैल सिंह और प्रकाश सिंह कैरों की सरकार में मंत्री भी थे। उनके परिवार ने आज तक किसी दूसरी पार्टी की ओर नहीं देखा। वे खुद सांसद थे। उनका बेटा एमएलए है। संतोख सिंह जी अंत तक दलितों के लिए लड़ते रहे। इनका पूरा परिवार दलितों के लिए लड़ता रहा है। इनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें