Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी- राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने ‘रमजान’ पर देशवासियों को दी बधाई

March 2, 2025

PM मोदी- राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने ‘रमजान’ पर देशवासियों को दी बधाई
Ramadan 2025: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना ‘रमजान’ आज से शुरू हो गया है। इसी मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों को ‘रमजान’ की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों को ‘रमजान’ की दी बधाई

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘रमज़ान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है, उम्मीद है कि यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लेकर आएगा। यह पवित्र महीना चिंतन, कृतज्ञता और भक्ति का प्रतीक है, साथ ही हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। रमज़ान मुबारक!

राहुल गांधी ने कहा : ‘रमज़ान मुबारक!

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी ‘रमज़ान मुबारक! यह पवित्र महीना आपके जीवन को खुशियों से भर दे, और आपके दिल में शांति लाए।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘रहमतों और बरकतों के पवित्र माह रमज़ान की आप सभी को दिली मुबारकबाद। मैं ऊपर वाले से दुआ करती हूं कि ये मुक़द्दस महीना आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और अमन-चैन लेकर आए।

आप के अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा,आप सभी को रमज़ान की ढेर सारी मुबारकबाद

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘आप सभी को रमज़ान की ढेर सारी मुबारकबाद। यह पवित्र महीना आपके जीवन में खूब सारी ख़ुशियाँ, सुख-समृद्धि और तरक़्क़ी लेकर आए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें