Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Atal Bihari Vajpayee की 100वीं जयंती पर PM समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 25, 2024

Atal Bihari Vajpayee की 100वीं जयंती पर PM समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee की 100वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा।’

पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा के संस्थापक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा के संस्थापक श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं। अटल जी ने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य-आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को कार्य संस्कृति बनाने वाले वाजपेयी जी ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सवरेपरि रखा। राजनीतिक जीवन में शुचिता और आत्मसंयम से उन्होंने भाजपा को जनप्रिय बनाया। अटल जी ध्रुवतारे के समान अनंत काल तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर दिशा दिखाते रहेंगे।’

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और हम सबके प्रेरणा स्नेत श्रद्धेय अटलजी की सौवीं जयंती के अवसर पर मैं उन्हें स्मरण और नमन करता हूं : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और हम सबके प्रेरणा स्नेत श्रद्धेय अटलजी की सौवीं जयंती के अवसर पर मैं उन्हें स्मरण और नमन करता हूं। अटलजी आज़ाद भारतीय राजनीति के ऐसे स्तंभ रहे हैं जिन्होंने राजनीति और राजनय दोनों ही दृष्टि से नए मानदंड स्थापित किए। उन्होंने एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आजीवन काम किया। भारत की प्रगति में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान की जितनी भी सराहना की जाये कम है। आज उनकी सौवीं जयंती पर मैं उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पति करता हूं।’

जननायक, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, हम सभी के प्रेरणास्नेत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें नमन : योगी
सीएम योगी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘जननायक, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, हम सभी के प्रेरणास्नेत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें नमन एवं प्रदेश वासियों को सुशासन दिवस की हार्दकि बधाई! उत्कृष्ट लोकतांत्रिक एवं मानवीय मूल्यों को धारण करने वाला उनका ऋषितुल्य जीवन हम सभी के लिए पाथेय है।’

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन : नीतीश कुमार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।’

पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जन्म जयंती पर उन्हें आदरपूर्वक नमन करता हूं : ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा, ‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा! भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, सुशासन की प्रतिमूर्ति, भारत रत्न से अलंकृत एवं जन- जन के प्रिय, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जन्म जयंती पर उन्हें आदरपूर्वक नमन करता हूं। स्वर्गीय अटल जी ने भाजपा की स्थापना से लेकर नए भारत के निर्माण के लिए निस्वार्थ भावना से देश व समाज की सेवा की। अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने भारत को विकास की नई ऊंचाइयां देकर सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया है। राष्ट्र निर्माण में उनके इस योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें