Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण मध्य रेलवे में तीसरी रेलवे लाइन के कार्य की वजह से कई ट्रेने हुई रद्द

December 5, 2023

दक्षिण मध्य रेलवे में तीसरी रेलवे लाइन के कार्य की वजह से कई ट्रेने हुई रद्द

रायपुर: दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद एवं विजयवाड़ा रेल मण्डल में तीसरी रेलवे लाइन के कार्य की वजह से 19 दिसम्बर तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कई ट्रेने रद्दर रहेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल की विज्ञप्ति के अनुसार 07, 10, 14 एवं 17 दिसम्बर को तिरुपति से चलने वाली 12482 तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस 09, 12, 16 एवं 19 दिसम्बर, को बिलासपुर से चलने वाली 12481 बिलासपुर- तिरुपति एक्सप्रेस रद्द रहेगी।इसी प्रकार 17 दिसम्बर को बिलासपुर से चलने वाली 12851 बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस तथा 18 दिसम्बर को चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली 12852चेन्नई सेंट्रल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

विज्ञप्ति के अनुसार 17 दिसम्बर को तिरुनेलवेली से चलने वाली 22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेणिगुंटा जंक्शन-गुंतकल जंक्शन-सुलेहल्ली-सिकंदराबाद- काजीपेट- बल्हारशाह होकर रवाना होगी।इसी प्रकार 17 दिसम्बर को बिलासपुर चलने वाली 22815 बिलासपुर-एर्णाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-काजीपेट-सिकंदराबाद-सुलेहल्ली-गुंतकल जंक्शन-रेणिगुंटा जंक्शन होकर रवाना होगी।

इसी प्रकार 13 एवं 16 दिसम्बर को कोरबा चलने वाली 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेणिगुंटा जंक्शन-धोने-काचीगुडा-निजामाबाद-मुदखेड-पिंपळखुटि-नागपुर होकर तथा 11एवं 14 दिसम्बर को कोचुवेलि चलने वाली 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-पिंपळखुटि-मुदखेड-निजामाबाद-काचीगुडा-धोने-रेणिगुंटा जंक्शन होकर रवाना होगी।

विज्ञप्ति के अनुसार 10 एवं 17 दिसम्बर को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12851बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – विजयनगरम- दुव्वाडा- विजयवाड़ा होकर रवाना होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें