Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

धुंध की वजह से दो स्कूल वैन सहित आपस में टकराए कई वाहन, बच्चों सहित कई घायल

January 31, 2023

धुंध की वजह से दो स्कूल वैन सहित आपस में टकराए कई वाहन, बच्चों सहित कई घायल

सिरसा में आज धुंध की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए है, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। आज दो स्कूल वैन, दो गाड़ियां, एक प्राइवेट बस और दो मोटर साइकिल में टक्कर हो गई जिसमें 5 से 6 स्कूली बच्चों सहित कई अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे है। हादसा सिरसा के गांव लहरावली ढाणी के पास हुआ है। फ़िलहाल हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस घायलों के बयान ले रही है। घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें