Site icon Dainik Savera Times

शिंदे से मुलाकात के बाद मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे की भूख हड़ताल समाप्त

औरंगाबादः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आश्वासन के बाद मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल खत्म कर दी। वह मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर 17 दिन से भूख हड़ताल पर थे। मुख्यमंत्री शिंदे ने जरांगे से मुलाकात करके मराठा समुदाय को आरक्षण प्रदान करने का आश्वासन किया, जिसके बाद उन्होंने भूख हड़ताल खत्म कर दी। शिंदे ने कहा, “मनोज जरांगे की लड़ाई किसी निजी मांग के लिए नहीं है, और यही वजह है कि इसे समुदाय का इतना अधिक समर्थन मिला। सरकार ने पहले आरक्षण प्रदान किया था, लेकिन उच्चतम न्यायालय ने उसे रद्द कर दिया था।” इसके बाद जरांगे ने मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया एक गिलास जूस पीकर अनशन खत्म किया। वह 29 अगस्त से भूख हड़ताल पर थे।

Exit mobile version