Site icon Dainik Savera Times

आज ताज का दीदार करेंगे Marco Rubio, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

Marco Rubio

Marco Rubio

नेशनल डेस्क: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और राजदूत सर्जियो गोर इन दिनों भारत दौरे पर हैं। आज दोनों आगरा देखने जाएंगे। वह करीब 4 घंटे शहर में रहेंगे। उनके लिए ताजमहल में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।

इसके लिए रविवार सुबह खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक रिहर्सल की गई। मार्को रूबियो और सर्जियो गोर के दौरे को लेकर आगरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनकी विजिट के समय कुछ देर के लिए पर्यटकों का प्रवेश रोका जा सकता है।

4 घंटे ताजमहल में रहेंगे मार्को रूबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री आज सुबह 8:55 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां से वह होटल अमर विलास पहुंचेंगे। फिर वहां से वह इलेक्ट्रिक कार से ताजमहल जाएंगे। सुबह 9:45 से सुबह 10:45 बजे तक ताजमहल में उनके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके बाद वह होटल अमर विलास में लंच करेंगे और फिर 12:50 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Exit mobile version