Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Marriage News : मंडप में दूल्हा करता रहा गया इंतजार, दुल्हन शादी के जोड़े में अपने प्रेमी संग हो गई फरार…

February 6, 2025

Marriage News : मंडप में दूल्हा करता रहा गया इंतजार, दुल्हन शादी के जोड़े में अपने प्रेमी संग हो गई फरार…

Marriage News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पीलीभीत जिले में एक लड़की ने अपनी शादी से कुछ घंटे पहले ही भाग कर बड़ा कारनामा कर डाला। बेटी की इस हरकत से उसके परिवार वालों का सिर शर्म से लोगों के सामने झुक गया। मंडप पर दूल्हा दुल्हन का इंतजार ही करता रह गया। दूल्हे वाले लोगों को जब दुल्हन की भाग जाने की हरकत का पता चला तो हंगामा हो गया। बता दें कि चंद घंटे पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शादी के जोड़े में ही घर से फरार हो गई। खोजबीन के बाद दुल्हन और उसके प्रेमी को पुलिस ने परिजनों की मदद से पकड़ लिया। दुल्हन के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शादी से पहले हुआ यह घटनाक्रम गांव से लेकर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव की निवासी फरार हुई युवती की सोमवार को शादी थी। गांव में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। लड़के वाले के तरफ से लोग भी आ गए थे। शादी की रस्म शुरू होती, इससे पूर्व ही युवती उसी गांव के ही रहने वाले निवासी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। जब युवती के लापता हो जाने की खबर लड़की वाले लोगों को पता चला तो उसके होश उड़ गए। तुरंत लड़की पक्ष के लोगों ने युवती की खोजबीन शुरू की। इसी बीच युवकी की भाग जाने की जानकारी लड़के वाले लोगों को भी हो गई। जिससे वहां विवाद की स्थिति बन गई। युवकी की भाग जाने की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो बरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से युवती को उसके प्रेमी के साथ गांव में ही एक खेत से खोज निकाला। इस मामले में युवती के भाई की ओर से थाना बरखेड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें