Site icon Dainik Savera Times

Delhi Fire: दिल्ली की रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, एक महिला की मौत…कई लोग बिल्डिंग से कूदे

नेशनल डेस्क: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर की एक इमारत में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से 40 साल एक महिला की मौत हो गई, जबकि 26 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त इमारत में करीब 60 लोग मौजूद थे।

 

अधिकारियों ने बताया कि आग इमारत के पार्किंग एरिया में लगी और इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। कई लोगों ने तो खिड़कियों से कूदकर खुद को बचाया। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी लगाकर 26 लोगों एवं दो पालतू जानवरों को बचाया। बचाए गए लोगों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

 

दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें देर रात करीब 1 बजकर पांच मिनट पर आग लगने की सूचना मिली…हमने दमकल की तीन गाड़ियों को तुरंत काम पर लगाया। बाद में पांच और दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। मामले की सूचना पुलिस को तुरंत दी गई। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है।

Exit mobile version