Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, तड़प-तपड़ कर जिंदा जले 5 लोग

alwar car fire

alwar car fire

नेशनल डेस्क: राजस्थान के अलवर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह हादसा बुधवार देर रात करीब 1 बजे लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर पिलर नंबर 115/300 के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग के गोले में बदल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे लोग बाहर निकल ही नहीं पाए।

ये भी पढ़ें: Earthquake News: भूकंप के झटकों से दहला लद्दाख, घरों से बाहर निकले लोग, जानिए कितनी थी तीव्रता?

कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल थे। इन पांचों की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं कार चला रहा ड्राइवर विनोद कुमार मेहर किसी तरह गाड़ी से बाहर कूद गया, लेकिन वह लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही NHAI की पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और एसएचओ नेकीराम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया।

घायल ड्राइवर को पहले पिनान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अलवर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतकों की पहचान के साथ-साथ हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा खुशियों से भरा, जानें अन्य 12 राशियों का हाल

Exit mobile version