Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

नई दिल्ली : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार को जूता बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बी- 24, फेस 2, ट्रक मार्केट, मंगोलपुरी स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की कॉल देर रात करीब 2.30 बजे मिली।

गर्ग ने कहा, ‘कुल 26 फायर टेंडरों को घटनास्थल पर भेजा गया। राहत की बात रही कि इसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।‘ आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार आग एक फ्लोर पर लगी थी, जो धीरे-धीरे करके दूसरे फ्लोर तक भी पहुंच गई। इसमें ज्वलनशील पदार्थ पड़ा होने के कारण काबू करने में ज्यादा समय लगा। इस आग को 130 से ज्यादा फायर कर्मियों ने सूझबूझ और मशक्कत से काबू पा लिया।

Exit mobile version