Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के कार्निवल रिजॉर्ट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

May 24, 2024

दिल्ली के कार्निवल रिजॉर्ट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

दिल्ली के अलीपुर में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब यहां अचानक कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। देखते हुए देखते रिसॉर्ट से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी और आसमान में काला धुआं छा गया। रिसॉर्ट से आग की लपटें सड़क तक आ रही हैं। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि आग कैसे लगी है। हालांकि, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कुल 13 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें