नेशनल डेस्क: मुंबई के गोवंडी इलाके में आज सुबह एक बड़ी घटना सामने आई, जब सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि कई वाहन इसकी चपेट में आ गए।
अधिकारियों के अनुसार, यह घटना घाटकोपर-मानखुर्द लिंक रोड पर बैंगनवाड़ी सिग्नल के पास करीब सुबह 11:45 बजे हुई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में आसपास खड़ी गाड़ियां जलने लगीं। बताया जा रहा है कि कम से कम 10 से 12 कारें इस आग में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
ये भी पढ़ें: दिव्या दत्ता ने अमिताभ बच्चन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- वह रात को 12 बजे…
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं। इसी दौरान एक कार में लगा सीएनजी सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में डर और अफरा-तफरी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद दोपहर 12:22 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, जो राहत की बात है। फिलहाल आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: UP Elections 2027: इस लीडर के नेतृत्व में लड़ा जाएगा अगला चुनाव, नितिन नवीन का ऐलान
मेष: दिन शुभ रहेगा...