Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुनव्वर फारूकी को आउट करने का बना था मास्टरप्लान, प्रिश ने चली थी बड़ी चाल

August 13, 2026

मुनव्वर फारूकी को आउट करने का बना था मास्टरप्लान, प्रिश ने चली थी बड़ी चाल

एंटरटेनमेंट डेस्क: रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में मुनव्वर फारूकी को मजबूत खिलाड़ी मानते हुए प्रिश ने उन्हें गेम से बाहर करने की रणनीति बनाई थी। प्रिश ने एलिमिनेशन से पहले मुनव्वर को “बहुत समझदार खिलाड़ी” बताते हुए कहा था कि उन्हें किसी भी तरह गेम से बाहर निकालना है।

स्टैंड-अप कॉमिक और रियलिटी शो के चर्चित चेहरे मुनव्वर फारूकी की शो में एंट्री एक ऐसे प्रतियोगी के तौर पर हुई थी, जिन्हें गेम के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में गिना जा रहा था। दबाव में शांत रहने और गेम की चालों को समझने की उनकी क्षमता ने उन्हें अन्य प्रतियोगियों के लिए बड़ा खतरा बना दिया था।

प्रिश ने कहा, “मुझे मुनव्वर को गेम से बाहर निकालना था , जैसे-तैसे करके। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो ट्रेटर है या मासूम, क्योंकि वो बहुत समझदार खिलाड़ी है। वो एक ट्रेटर के तौर पर तो बहुत ही अच्छा खेलेंगे, लेकिन एक मासूम के तौर पर भी वो सबको खत्म करके जाएंगे। इसलिए मुझे वो गेम से बाहर चाहिए।”

शो में अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान), हरमन सिंघा, रिदा थराना और प्रिश समेत कई प्रतियोगियों ने मुनव्वर को मजबूत खिलाड़ी माना और उन्हें शुरुआती निशानों में शामिल किया।

मुनव्वर का जल्दी बाहर होना रियलिटी शो की उस रणनीति को भी दर्शाता है, जिसमें प्रतियोगी किसी मजबूत खिलाड़ी को आगे बढ़ने और गठजोड़ बनाने का मौका देने से पहले ही बाहर करने की कोशिश करते हैं। हालांकि उनका सफर लंबा नहीं रहा, लेकिन उनके एलिमिनेशन ने यह साफ कर दिया कि अन्य प्रतियोगी उन्हें गेम के लिए गंभीर खतरे के रूप में देख रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें