Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खबर, चैत्र नवरात्रि पर IRCTC लाया खास टूर पैकेज; जानें किराया और सुविधाएं

March 21, 2026

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खबर, चैत्र नवरात्रि पर IRCTC लाया खास टूर पैकेज; जानें किराया और सुविधाएं

कटरा: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस पवित्र मौके पर अगर आप वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं, तो IRCTC (आईआरसीटीसी) आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज का नाम “Mata Vaishnodevi Ex Delhi” है, जो कम बजट में आरामदायक यात्रा का मौका देता है।

यह भी पढ़ें- आम जनता के लिए बड़ी खबर, अब एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

पैकेज की मुख्य जानकारी

-यात्रा की शुरुआत Delhi से होगी
-कुल अवधि: 3 रात और 4 दिन
-यात्रा हर हफ्ते (वीकडेज) में उपलब्ध है

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी जिनमें ट्रेन से आने-जाने का टिकट, होटल में ठहरने की सुविधा, खाने-पीने की व्यवस्था औक लोकल घूमने के लिए कैब सेवा। यानी आपको पूरी यात्रा के दौरान अलग से ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।

कितना होगा किराया?

3AC (कंफर्ट क्लास)

-अकेले यात्रा: 10,770 रुपए प्रति व्यक्ति
-2 लोगों के साथ: 8,100 रुपए प्रति व्यक्ति
-3 लोगों के साथ: 6,990 रुपए प्रति व्यक्ति

 2AC क्लास

-अकेले यात्रा: 11,995 रुपए प्रति व्यक्ति
-2 लोगों के साथ: 9,330 रुपए प्रति व्यक्ति
-3 लोगों के साथ: 8,220 रुपए  प्रति व्यक्ति

यह भी पढ़ें- 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका… रेलवे में 2801 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; जानें पूरी जानकारी

कैसे करें बुकिंग?

अगर आप इस धार्मिक यात्रा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसकी बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। वहां आपको पैकेज से जुड़ी पूरी जानकारी भी मिल जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें