Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mathura Boat Tragedy: हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान, घटना का वीडियो आया सामने

April 11, 2026

Mathura Boat Tragedy: हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान, घटना का वीडियो आया सामने

Mathura Boat Tragedy: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। नाव कई श्रद्धालु सवार थे, अचानक तेज हवाओं की वजह से डगमगाने लगी। नाव नदी के बीच में एक पोंटून (पीपा पुल का हिस्सा) से टकरा गई और पलट गई। जिससे कई लोगों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना केसी घाट के पास हुई। बताया जा रहा है कि हाल ही में पानी का स्तर बढ़ने के कारण पीपा पुल हटा दिया गया था, लेकिन उसके कुछ हिस्से (पोंटून) नदी में ही रह गए थे, जिनसे टकराकर यह हादसा हुआ।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक
नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50,000 दिये जाएंगे।

सीएम योगी का आया बयान
योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जाए। घायलों को बेहतर इलाज दिया जाए। पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए।

कितने लोगों की गई जान?
इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। कई लोग नदी में गिर गए और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और नावों की मदद से लोगों को बचाने की कोशिश की।

कौन थे यात्री?
मथुरा के जिलाधिकारी (डीएम) सीपी सिंह के अनुसार, लुधियाना से करीब 132 लोग दर्शन के लिए आए थे। सूची मिलान के दौरान पता चला कि 2-3 लोग अभी भी लापता हैं। हालांकि, जो लोग बच गए हैं, वे अब खतरे से बाहर हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें