Site icon Dainik Savera Times

दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

mau road accident

mau road accident

नेशनल डेस्क: मऊ में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। झपकी लगने के कारण स्कॉर्पियो दूसरी लेन पर जाकर ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Board Result 2026: आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker पर मिनटों में ऐसे देखें Result

गोरखपुर जनपद के खोराबाद थाना क्षेत्र के रानीडीह निवासी विनय श्रीवास्तव रांची से लड़की मंशा की शादी कर वापस गोरखपुर जा रहे थे। 20 अप्रैल को शादी सम्पन्न करने के बाद परिवार घर लौट रहा था। रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather : पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी, कई जिलों में लू का अलर्ट; जल्द मिल सकती है राहत!

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय विनय श्रीवास्तव, 58 वर्षीय अर्चना, 27 वर्षीय कृतार्थ, 20 वर्षीय रविन्द्र यादव और 28 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार के रूप में हुई है।

Exit mobile version