Site icon Dainik Savera Times

मायावती ने रविदास जयंती पर दी बधाई, बोलीं राजनीतिक स्वार्थ के लिए माथा टेकने वालों से रहें सावधान

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को रविदास जयंती पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए उनको माथा टेकने वालों से सावधानी जरूरी है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शनिवार को एक्स पर लिखा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का लोगों को अमर संदेश देने वाले महान संतगुरु रविदास जी को आज उनकी जयन्ती पर शत्-शत् नमन। उन्होंने देश-दुनिया में रहने वाले उनके सभी अनुयाइयों को हार्दकि बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उनके उपदेशों को अपनाकर जीवन संवारने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे लिखा कि उनका संदेश अपने कर्म से धर्म को, संकीर्ण राजनीतिक एवं चुनावी स्वार्थ आदि के लिए नहीं, बल्कि इंसानियत व जनसेवा के लिए समर्पन का है, जिसे भुला दिये जाने के कारण बहुजनों का जीवन यहां अनेकों समस्याओं से त्रस्त। राजनीतिक स्वार्थ हेतु उनको माथा टेकने वालों से सावधानी जरूरी है।

Exit mobile version