Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क दुर्घटना में 5 MBBS छात्रों की मौत, 6 घायल

December 3, 2024

सड़क दुर्घटना में 5 MBBS छात्रों की मौत, 6 घायल

MBBS Students Died : केरल के अलप्पुझा जिले में सोमवार रात एक कार और राज्य परिवहन की बस की भिडंत में MBBS प्रथम वर्ष के पांच छात्रों की मौत हो गयी।

सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के समय बस में सवार 15 यात्री और कार में सवार छह छात्र भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात उस समय हुई जब यहां भारी बारिश हो रही थी। गुरुवायुर-कायमकुलम फास्ट पैसेंजर बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 11 लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य घायल हो गये। उन्हें वंदनम के टीडी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दो और लोगों की मौत हो गयी।

इस घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में मलप्पुरम के कोट्टाकल निवासी देवनाथन (19), पलक्कड़ के शेखरीपुरम निवासी श्रीदेव वाल्सन (19), कोट्टायम के चेन्नाडू निवासी आयुष शाजी (19), लक्षद्वीप के एंड्रोथ निवासी पीपी मोहम्मद इब्राहिम (19) और कन्नूर के पंड्याला निवासी मोहम्मद अब्दुल जब्बार (19) हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें