Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

MCD ने Delhi में 5000 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव किया पारित : CM Arvind Kejriwal

November 3, 2023

MCD ने Delhi में 5000 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव किया पारित : CM Arvind Kejriwal

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि वादे के मुताबिक एमसीडी ने राष्ट्रीय राजधानी में 5,000 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव पारित कर दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ’आज दिल्ली नगर निगम में 5,000 सफाईकर्मियाें को पक्का करने का प्रस्ताव आम आदमी पार्टी ने पास करा दिया है। हमने जो वादा किया था वो पूरा किया। दीपावली (Diwali) पर मिले शानदार तोहफे के लिए पक्का होने वाले सभी सफाईकर्मियाें एवं उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई। मन लगाकर दिल्ली के लोगों की सेवा कीजिए, हम मिलकर दिल्ली को एक साफ-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएंगे।’

इस बीच, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि मंगलवार को MCD की सदन की बैठक में 58 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 54 को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। ओबेरॉय ने कहा कि विपक्ष ने सदन की कार्यवाही बाधित की और बैठक शुरू होने से पहले हंगामा किया। उन्होंने कहा, कि ‘इसके बावजूद, जन-हितैषी प्रस्ताव पारित किए गए हैं। प्रस्ताव 5,000 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने और एमटीएस के पद पर डीबीसी कर्मचारियों की तैनाती का है। MCD स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए प्रति छात्र 1,100 रुपए दिए जाएंगे।‘

उन्होंने कहा कि सदन में लाए गए सभी प्रस्तावों से दिल्लीवासियों और MCD कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे करीब 3,100 डीबीसी कर्मियाें को एमटीएस बनाया गया है। इसके अलावा दिल्ली की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए एक समानांतर एजेंसी लाई गई है। इस जनहित के मुद्दे को आज सदन में भी पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, कि ’हमारा प्रयास ओखला, गाजीपुर और भलस्वा लैंडफिल साइटों पर वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निपटान करना है। स्थायी समिति के गठन के बाद इन प्रस्तावों को आगे बढ़ाया जाएगा।’ इसके अलावा MCD के प्रिंसिपलों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज जैसे अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में भेजा जाएगा। इस प्रस्ताव से स्कूलों में शिक्षा का स्तर भी ऊपर उठेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें