Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : 30 जून तक एमडीयू की परीक्षाएं, रहेगी धारा 163

May 16, 2026

Haryana News : 30 जून तक एमडीयू की परीक्षाएं, रहेगी धारा 163

सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं को शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रतिबंध लगाए हैं। ये परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और 30 जून तक चलेंगी।

दो सत्रों चलेंगी ये परीक्षाएं

विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होने वाली ये परीक्षाएं दो सत्रों में होंगी। इनमें प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों, नकल, पेपर लीक तथा कानून व्यवस्था संबंधी समस्या को रोकने के उद्देश्य से यह आदेश लागू किए गए हैं। आदेशों के तहत जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त हथियार, लाठी, गंड़ासी, तलवार, चाकू लेकर चलने पर भी रोक रहेगी।

200 मीटर के दायरे में रहेगा प्रतिबंध

परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित जेरॉक्स, फोटोकॉपी एवं फैक्स की दुकानों को संचालित करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलाधीश ने कहा कि इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें