नेशनल डेस्क: नवरात्रि और अन्य धार्मिक त्योहारों को ध्यान में रखते हुए Bhopal Municipal Corporation ने बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम ने अपने क्षेत्र में आने वाली सभी मांस और मछली की दुकानों को कुछ खास दिनों पर बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जारी नोटिस के अनुसार, Cheti Chand (20 मार्च), Ram Navami (27 मार्च), Mahavir Jayanti (31 मार्च) और Buddha Purnima (1 मई) के दिन पूरे शहर में मांस-मीट और मछली की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। यह फैसला धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
नगर निगम ने साफ तौर पर कहा है कि इन तय तारीखों पर कोई भी दुकान खुली पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वाले दुकानदारों का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है।
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये आदेश नगर निगम की सीमा के अंदर आने वाले सभी मांस विक्रेताओं पर लागू होगा यानी शहर के किसी भी हिस्से में इन चार दिनों पर मीट की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे इन नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।