Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरठ : इस प्रेमी-प्रेमिका के साथ क्या हो गया कि फंदा लगाकर जीवन लीला की खत्म

October 5, 2023

मेरठ : इस प्रेमी-प्रेमिका के साथ क्या हो गया कि फंदा लगाकर जीवन लीला की खत्म

मेरठ: यूपी के मेरठ जिले के कंकरखेडा थाना इलाके में बुधवार शाम को 20 वर्षीय एक युवक और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका ने जेपी होटल एक कमरे में छत से लटके पाए गए। मृतकों की पहचान आमिर (20) और साजिदा (19) के रूप में हुई। दोनों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि युवक दूध बेचने का काम करता था और दोनों पड़ोसी थे। बताया जा रहा है कि आमिर और साजिदा एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। युवती अपनी प्रेमी के साथ मंगलवार को लापता हो गई थी। परिजनों ने इस संबंध में बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले के थाना रतनपुरी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो इनकी मोबाइल की आखिरी लोकेशन मेरठ के होटल में मिली। आखिरकार देर शाम पुलिस कंकरखेड़ा थाना अंतर्गत स्थित जेपी होटल में पहुंची। यहां का एंट्री रजिस्टर चेक किया तो आमिर और साजिदा के नाम दर्ज पाए गए। पुलिस कमरे में पहुंची तो वो लॉक मिला। दरवाजा तोड़कर खुलवाया गया तो अंदर दोनों की लाश बरामद हुईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने भी कमरे की छानबीन की है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें